भोरंज ने हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

 भोरंज ने हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल में आज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज द्वारा सिविल अस्पताल परिसर में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितैषी कार्यक्रम में एम्स (AIIMS) बिलासपुर की एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को तकनीकी सहयोग दिया। इस शिविर में एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इसके अलावा बीएमओ भोरंज ललित कलिया, एस एच ओ भोरंज प्रशांत ठाकुर और तहसीलदार डॉक्टर आशीष बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।

संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और स्थानीय रक्त बैंकों के संसाधनों में वृद्धि करना था। शिविर में भोरंज तथा आस-पास के क्षेत्रों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर इस सामाजिक सरोकार को सार्थक बनाया। इस शिविर में दरिद्र नारायण कल्याण समिति घुमारवीं संस्था भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

इन्होंने बताया कि संघ द्वारा किए जा रहे अन्य समाज सेवा के कार्यों का भी उल्लेख किया गया। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य केवल रक्तदान जैसे कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघ क्षेत्र के शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संघ द्वारा समय-समय पर निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं:

· शैक्षणिक मार्गदर्शन शिविर: स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्रों का आयोजन।

· शिक्षा सहयोग: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना।

· सांस्कृतिक संरक्षण: स्थानीय लोक कला, संगीत एवं परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन।

· खेलकूद प्रतियोगिताएँ: युवाओं में खेल भावना विकसित करने के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

संघ का मानना है कि एक स्वस्थ, शिक्षित और सांस्कृतिक रूप से सजग समाज ही राष्ट्र की नींव को मजबूत कर सकता है।

संघ ने आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए सिविल अस्पताल प्रशासन, एम्स बिलासपुर की टीम, सभी स्वयंसेवकों तथा उदारतापूर्वक रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आकाश मुनिहाल, किशोर आजाद, कैप्टन राकेश, सुदेश ठाकुर,प्रदीप मिन्हास, गरीब दास फाउंडेशन के चेयरमैन देव राज, डॉक्टर सेल के प्रदेश चेयरमैन डॉक्टर आशीष, कला मंच के सचिव दिनेश संधू, संदीप कतना, पुरुषोत्तम लाल, विजय ठाकुर, जी स्टार के मालिक सुशील कुमार, सुनील कौंडल व व्यापार मंडल बस्सी के अध्यक्ष सुभाष इत्यादि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता