भोरंज में 18 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

 भोरंज में 18 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  

भोरंज स्थित पूर्व छात्रों के संगठन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संगठन की ओर से 18 अक्टूबर, 2025, शुक्रवार को सिविल अस्पताल, भोरंज में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। संगठन के सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के रक्त बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना है।

ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन" पहले भी शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से संगठन एक स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहती है।

संगठन के प्रवक्ता ने आम जनता, युवाओं और सभी सामाजिक संगठनों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान कर जीवनदान का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता