नगर पंचायत भोरंज की मतदाता सूचियों पर दावे या आपत्तियां 17 तक


नगर पंचायत भोरंज की मतदाता सूचियों पर दावे या आपत्तियां 17 तक


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज 06 अक्तूबर। एसडीएम एवं नगर पंचायत भोरंज के प्रशासक शशिपाल शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के सभी सात वार्डों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित करके इन्हें आम जनता के निरीक्षण के लिए 17 अक्तूबर तक उपलब्ध करवा दिया गया है।

 उन्होंने बताया कि अगर कोई पात्र व्यक्ति इन सूचियों में अपना नाम शामिल करने का दावा या किसी अन्य के नाम इसमें शामिल होने पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है तो वह 17 अक्तूबर तक अपने दावे या आपत्तियां पुनरीक्षण अधिकारी एवं तहसीलदार भोरंज के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। पुनरीक्षण अधिकारी 27 अक्तूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारी भी अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता