कंज्यान और धीरड पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कंज्यान और धीरड पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज दिनांक:-3-10-2025 सूचना एवम जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से विधान सभा क्षेत्र भोरंज के ग्राम पंचायत कंज्याण के गांव ढो और ग्राम पंचायत धीरड के खुराहल में विशेष प्रचार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहिल म्यूजिकल ग्रुप कांगू के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया व नशे के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। ग्रुप के कलाकारों विक्की बड़ोगा, रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर,रमेश,अमर सिंह,नरेंद्र शर्मा,अजय कुमार विनोद कुमार एवं अन्य साथी कलाकारों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Comments
Post a Comment