भोरंज के बाजारों में पटाखों की दुकानों की जांच ,तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा ने की कार्यवाही
भोरंज के बाजारों में पटाखों की दुकानों की जांच ,तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा ने की कार्यवाही
सुरक्षा मानकों का पालन व प्रतिबंधित पटाखों की विक्रय न करने के आदेश।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा द्वारा लदरौर के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर पटाखों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा दुकान संचालन की जांच की गई। इसी तरह नायब तहसीलदार भोरंज रवि कुमार ने तरक्वाड़ी बाजार, पट्टा व भरेड़ी बाजार में पटाखे की दुकानों का निरीक्षण पटवारी द्वारा किया गया इस अवसर पर
तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने दुकानदारों को पटाखों के विक्रय में सुरक्षा मानकों का पालन करने, अनुमत समय सीमा में ही विक्रय करने तथा प्रतिबंधित पटाखों की विक्रय न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
तहसीलदार भोरंज ने भोरंज उपमंडल के सभी ग्राम वासियों को लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं, जिसमें उन्होंने लोगों से मिलकर और खुशी-खुशी त्यौहार मनाने का आग्रह किया, साथ ही पटाखे जलाते समय बच्चों का ध्यान रखने की अपील भी की। यह संदेश त्यौहार के दौरान सुरक्षा और आपसी सौहार्द पर जोर देता

Comments
Post a Comment