लग से मन्वीं तक एम्बुलेंस रोड के निर्माण कार्य हुआ शुरू
लग से मन्वीं तक एम्बुलेंस रोड के निर्माण कार्य हुआ शुरू
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshभोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज लग गाँव से मन्वीं गाँव तक निर्मित होने वाली एम्बुलेंस रोड के कार्य शुरू हुआ।
यह नई सड़क लग और मन्वीं क्षेत्र के निवासियों के लिए एक वरदान साबित होगी। अब तक इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच एक बड़ी चुनौती थी। इस एम्बुलेंस रोड के बन जाने से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को त्वरित और सुगमता से अस्पताल पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा, "हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य जनता के कल्याण और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस एम्बुलेंस रोड का निर्माण इसी दिशा में एक ठोस प्रयास है। यह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देगी।"
उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क निर्माण से स्थानीय छात्रों को भी लाभ होगा। छात्रों के लिए शैक्षणिक संस्थानों का सफर सुरक्षित व सुविधाजनक बनेगा।
इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेता केशव कौशल, चंदन जैलदार, वीरेंद्र कुमार, तरुण बनयाल,पवन बिट्टू, विजय डोगरा, शशी शर्मा, हंस राज व अन्य लोगों मौजूद थे।

Comments
Post a Comment