राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भोरंज खण्ड ने विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का किया आयोजन

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भोरंज खण्ड ने विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का किया आयोजन


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

लदरौर में 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भोरंज खण्ड द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लेकर अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल अशोक ठाकुर रहे, जिन्होंने कहा कि “सेना सीमाओं की रक्षा करती है और संघ समाज की आत्मा की रक्षा करता है, जब दोनों शक्तियाँ साथ चलेंगी तो भारत को जगतगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन—कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व-बोध और नागरिक कर्तव्य—को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए पूर्व सैनिकों से समाज में लौटकर संघ से जुड़ने और सांस्कृतिक व सामाजिक अखंडता की रक्षा करने का आह्वान किया।



 इस अवसर पर मुख्य वक्ता बिलासपुर विभाग के संपर्क प्रमुख श्री जगवीर चंदेल रहे, जिन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में शस्त्र पूजन और शक्ति उपासना की परम्परा, डॉ. केशवराव बलिराम हेडगवार का जीवन एवं संघ स्थापना, संघ की शताब्दी यात्रा, शताब्दी वर्ष के विशेष कार्यक्रमों और पंच परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में संकल्प पर्व है। बौद्धिक कार्यक्रम के उपरान्त स्वयंसेवकों ने लदरौर से बरोटा चौक तक अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन किया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता