भोरंज में 17 अक्तूबर को रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

 भोरंज में 17 अक्तूबर को रहेगी बिजली आपूर्ति बंद


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज— विद्युत उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य प्रस्तावित किया गया है। इस कारण 17 अक्तूबर, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


विद्युत उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता ई. वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस अवधि में विद्युत उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत अनुभाग — तरकवाड़ी, ढो, डेरा परोल और लुदर — की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।


उन्होंने कहा कि यह कार्य उपमंडल के सभी 11 केवी फीडरों की मरम्मत, उपकरणों की जांच तथा आवश्यक रखरखाव कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो यह कार्य 18 अक्तूबर, 2025 (शनिवार) को किया जाएगा। सहायक अभियंता ने जनता से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता