जीएसएसएस खड़वार की छात्रा राज्य स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

 जीएसएसएस खड़वार की छात्रा राज्य स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के लिए चयनित


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल के ग्राम कसियाणा निवासी प्रवीन कुमार की सुपुत्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) खड़वार की छात्रा सिया चंदेल का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह वि‌द्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 अक्तूबर 2025 से 28 अक्तूबर 2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुब्बल (शिमला) में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता से पूर्व सिया 21 अक्तूबर 2025 को राजकीय उच्च पाठशाला (GHS) स्वाहल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह ने सिया को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उसकी मेहनत, अनुशासन व लगन की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिया राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

यह चयन न केवल सिया की व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में खेलों के प्रति वि‌द्यार्थियों की बढ़ती रुचि और समर्पण को भी दर्शाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता