UFBU के आह्वान पर हमीरपुर में बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

UFBU के आह्वान पर हमीरपुर में बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
UFBU के आह्वान पर आज हमीरपुर में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में UFBU के सभी घटक संगठनों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

प्रदर्शन में AIBOC की ओर से कॉमरेड अनिश शर्मा, अजय कटना, विनय ठाकुर, अनूप राव एवं पंकज कुमार, AIBEA से अशोक डोगरा एवं कृष्ण चंद तथा AIBOA से संदीप भोगल, संदीप कुमार, देशराज, G.L. सैनी एवं C.L. सैनी सहित अन्य बैंक नेताओं ने भाग लिया।

AIBOA हिमाचल प्रदेश के महासचिव कॉमरेड प्रदीप कौंडल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी Five-Day Banking लागू करने और PLI में भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी मांगों की प्राप्ति तक पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता