नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से ग्राम पंचायत चमराल की प्रधान नीता ठाकुर ब ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से ग्राम पंचायत चमराल की प्रधान नीता ठाकुर ब ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार 
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
 मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 15, नई इलेक्ट्रिक ई बसें क्षेत्र के 15, रूटों पर चलने से नादौन क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है ब नई बसें चलाने पर नादौन क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमराल (chamral) की प्रधान नीता ठाकुर सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है गौरतलब है कि ये इलेक्ट्रिक बसें 15 रूट पर सेवाएं दे रही हैं। इन बसों के जरिये आप अपनी यात्रा को सुखद बना सकते हैं। हमीरपुर जिला को 35 नई ई-बसें मिली हैं, जिनमें से 10 बसें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के विधानसभा क्षेत्र नादौन को सौंपी गई हैं। 
परिवहन निगम ने इन बसों के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय हमीरपुर, उपमंडल नादौन, देहरा, प्रागपुर, सुजानपुर से सीधा जोड़ा है। ई बसें हमीरपुर से सुजानपुर, होशियारपुर व बद्दी रूट पर भी सेवाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हमीरपुर से चोड़ू, हमीरपुर से बड़ा, हमीरपुर से कश्मीर, कांगू, धनेटा, हमीरपुर से पांचघाम धनेटा,
हमीरपुर से कश्मीर, कांगू,

हमीरपुर से गलोड़, जसाई, धनेटा, हमीरपुर से होशियारपुर, हमीरपुर, सुजानपुर से होशियारपुर, हमीरपुर से लाहड़, रतियां नादौन, हमीरपुर से लाहड़ रतियां, जीहण-बड़ा, हमीरपुर से प्रागपुर-ढलियारा, नादौन से धनेटा, हमीरपुर से जसाई-धनेटा वाया गलोड़ नादौन तक, नादौन से घट्टा-मझीण, हमीरपुर से बद्दी वाया धनेटा रूट पर ये बसें चलाई गई हैं। ई-बसों के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल रही है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी ने हिमाचल को हरित प्रदेश बनाने का सपना संजोया है। अभी तक 500 से अधिक ई-बसें प्रदेश में सेवाएं दे रही हैं। 297 नई ई-बसें हाल ही में परिवहन बेड़े में शामिल की गई हैं। जबकि 1000 नई ई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें एक साल के भीतर खरीदी जाएंगी।
उधर नादौन क्षेत्र की जनता नई बस सुविधा मिलने से गदगद है क्षेत्रीय ग्रामीणों सन्नी जरयाल, मनोज जरयाल, ज्योति रानी, ब्यासां देवी,राज कुमार, , विनय कुमार, रवि कुमार, आशा देवी, अनिल कुमार, संजय कुमार, अनवर अली, विक्की, सूरत सिंह , प्रियंका देवी ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की है

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता