करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के लिए इंटरनल हैकाथॉन आयोजित, 38 टीमों ने दिखाया नवाचार का दम

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के लिए इंटरनल हैकाथॉन आयोजित, 38 टीमों ने दिखाया नवाचार का दम
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय की इंस्टिट्यूशन का इनोवेशन काउंसिल आईईसी के तत्वावधान में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के लिए इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित समस्याओं पर अपने अभिनव विचार एवं तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। हैकाथॉन में कुल 38 टीमों ने प्रतिभागिता की।

इंटरनल हैकाथॉन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान क्षमता और टीमवर्क का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतिभागी टीमों ने वास्तविक जीवन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नवीन एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम विचारों के आदान-प्रदान और नवाचार का एक प्रभावशाली मंच बना।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिभाशाली टीमों एवं उत्कृष्ट नवाचारों की पहचान करना और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करना था। साथ ही, कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सहयोगात्मक समस्या समाधान की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

इंटरनल हैकाथॉन में प्रस्तुत परियोजनाओं एवं समाधानों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को शॉर्टलिस्ट कर स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 में सीपीयूएच का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन सीपीयूएच की इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के एसपीओसी डॉ. शैलजा कुमारी ने आयोजन के समन्वय एवं सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उनके अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को वास्तविक समस्याओं के तकनीकी एवं रचनात्मक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के नवाचार मंचों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता