हिंदी दिवस पर SVN इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
हिंदी दिवस पर SVN इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
तर्कवाड़ी। हिंदी दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में आयोजित जिला स्तरीय कविता वाचन प्रतियोगिता में SVN इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तर्कवाड़ी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 7वीं की छात्रा सुमिक्षा शर्मा ने उत्कृष्ट कविता वाचन प्रस्तुत करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वीं की छात्रा आन्या ने शानदार प्रस्तुति देते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के स्कूल कोऑर्डिनेटर श्री विनोद सुमन ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी छात्राओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
Comments
Post a Comment