हिमाचल में 6000 घरों के निर्माण को केंद्र ने दी स्वीकृति: अनुराग सिंह ठाकुर - Him View

 हिमाचल में 6000 घरों के निर्माण को केंद्र ने दी स्वीकृति: अनुराग सिंह ठाकुर


Him View 

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हमारी देवभूमि हिमाचल विकराल प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही है। संकट की इस घड़ी आदरणीय प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार केंद्र सरकार पूरी तत्परता से हरसंभव हिमाचल की सहायता कर रही है, ताकि आपदा प्रभावितों को शीघ्र-अतिशीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री @girirajsinghbjp से उनके मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रधानमन्त्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल में बारिश-बाढ़ प्रभावित पात्रों को घर देने का अनुरोध किया था। इसे सहर्ष स्वीकारते हुए माननीय गिरिराज सिंह ने हिमाचल में 6000 घरों के निर्माण की मंज़ूरी दे दी। आज इस मंज़ूरी के लिए मैंने माननीय गिरिराज जी से मिलकर उनका पूरे हिमाचल प्रदेश की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया। 

हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री ने मंत्री केअनुरोध पर 5000 घरों के निर्माण की मंज़ूरी दी थी। और अब 6000 घरों की यह मंज़ूरी आपदा प्रभावितों के ज़ख्मों पर मरहम का काम करेगी। 

अनुराग सिंह ने कहा कि वह इस मंज़ूरी के लिए, हिमाचल के प्रति सहृदयता दिखाने के लिए, पहाड़ी लोगों के दर्द को अपना समझने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद व गिरिराज सिंह का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता