विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर COE को मांग पत्र सौंपा - Him View

विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर COE को मांग पत्र सौंपा।



 Him View 

एस एफ आई ने पीजी प्रथम सत्र की परीक्षाओ में आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए मांग की ।

इस पर बात रखते हुए एसएफआई कैंपस सचिव ने बात रखते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पीजी प्रथम सत्र की परीक्षाओं में लगातार देरी कर रहा है उनकी जो विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी प्रथम सत्र की डेटशीट जारी की थी जिसके चलते छात्र अभी तक परेशान है क्योंकि जो डेटशीट विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की है उसके अंदर छात्रों को कंफ्यूजन है की उनकी परीक्षाएं कब शुरू होगी क्यूंकि विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार पीजी प्रथम सत्र में NEP के तहत CBCS को लागू कर रहा है जिसके चलते छात्रों को परेशानी देखने को मिल रही है

  एसएफआई मांग कर रही है कि इन परीक्षाओं को जल्द से जल्द करवाया जाए। इसके साथ साथ देखने को मिल रहा है कि जो प्रशासन ने री वैल्यूएशन का रिजल्ट निकाला था परन्तु अभी तक रिजल्ट पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है जिसके अंदर अभी भी काफी कमियां देखने को मिल रही है। इसके चलते छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ महाविद्यालय के अंदर मिड टर्म आरंभ हो चुके है पर छात्रो को मालूम नहीं है की वह किस ईयर को वह परीक्षाएं दे।

इस पर बात रहकते हुए कैंपस उपा अध्यक्ष हैप्पी ने कहा की पिछले लम्बे समय से ई आरपी सिस्टम के चलते छात्रों को दिक्कत देखनी पड़ रही है जिसके चलते जो छात्र अपना फॉर्म भरता है तो काफी बार देखने को मिलता है की उनका डाटा गायब हो जाता है इस तरह काफ़ी और भी रिजल्ट में काफी गड़बडीया देखने को मिल रही है।


एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर जल्द छात्र मांगों को सकारात्मक रूप से सुलझाया नहीं गया तो आने वाले समय के अंदर विश्वविद्यालय के अंदर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और अथॉरिटी का उग्र घेराव किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता