केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को दी जाए तीव्र गति: अभाविप - Him View
केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को दी जाए तीव्र गति: अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के निर्माण कार्य को तेज करने की मांग करती है।
Him View
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण आज तक ना हो पाना हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही शर्म का विषय है। वर्ष 2009 से लेकर वर्तमान समय तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का ना होना हिमाचल प्रदेश की सरकार व केंद्र की सरकार के लिए एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है । हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से पड़ने वाले विद्यार्थियों को मूलभूत से लेकर स्थाई परिसर ना होने तक की बहुत सी समस्याओं का सामना विश्वविद्यालय में करना पड़ता है। आने वाले समय में नेक की टीम भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा करने वाले है लेकिन चार परिसरों में चल रहे केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष 2009 से ही केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर आंदोलन करती आई है। वर्ष 2020 से अभाविप ने मूलभूत सुविधाओं और स्थाई परिसर के निर्माण कार्य को लेकर अपने आंदोलनों को तीव्र गति दी, जिसके चलते वर्ष 2021 में केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई द्वारा 44 दिन का अनिश्चितकाल धरना और 37 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में की। इन मूलभूत सुविधाओं और निर्माण कार्य की मांगों को लेकर प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों को अनेकों ज्ञापन भी दिए, जिसके चलते वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं तो मिल गई है लेकिन स्थाई परिसर का निर्माण कार्य फिर लटका का लटका रह गया।
हाल ही में बीते महीने, केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य देहरा में शुरू हुआ है, लेकिन अभी भी उस कार्य में बहुत सी ढील दी जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश और केंद्र की सरकार से यही मांग करती है केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को तीव्र गति से किया जाए ताकि विद्यार्थियों को जिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है , उसका निवारण जल्द से जल्द हो।

Comments
Post a Comment