भ्याङ में हुआ आज कबड्डी का महामुकाबला - Him View

भ्याङ में हुआ आज कबड्डी का महामुकाबला 



Him View 

शिव रात्रि के महापर्व के मौके पर आज युवा कला मंडल भ्याङ द्वारा कबड्डी का महामुकाबला करवाया गया जिसमें 10 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया और डीडीसी हमीरपुर टीम विजेता रही कबड्डी प्रतियोगिता में 3 पोजीशन के लिए मुकाबले हुए, जिसमें तीसरी पोजीशन पर बजरंग दल हमीरपुर दूसरी पोजीशन पर शिवा क्लब हमीरपुर और फर्स्ट पोजीशन पर फाइनल मैच डीडीसी हमीरपुर ने अपने नाम किया । 

कबड्डी मैच में बतौर मुख्य अतिथि श्री पूर्ण चंद कटोच जोकि कबड्डी के कोच हैं और जिला सेवा एवं खेल विभाग में कार्यरत हैं, लगभग 300 से ज्यादा दर्शकों और प्लेयर्स ने इस कबड्डी मुकाबले में भाग लिया और मनोरंजक मैचों का आनंद लिया। युवा कला मंडल भयाङ द्वारा लगातार युवा विकास के लिए काम किया जा रहा है और यह दूसरा टूर्नामेंट करवाया गया इससे पहले युवा कला मंडल भयाङ द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया था और आगे भी बहुत से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आप सबसे निवेदन है आप भी युवाओं का साथ दें और उन्हें प्रेरित करें।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता