मई में बनकर तैयार होगा भोरंज अस्पताल का नया भवन - Him View

 मई में बनकर तैयार होगा भोरंज अस्पताल का नया भवन  अब भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मई माह तक भवन का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।


Him View 

भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज के नए भवन का निर्माण कार्य मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अब भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मई माह तक भवन का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।सुरेश कुमार ने कहा कि इस अस्पताल में 100 बिस्तरों का प्रावधान है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और अल्ट्रासाउंड की स्थायी सुविधा आने वाले समय में मरीजों को मिलेंगी। साथ ही आपातकालीन वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। नए भवन में हर तरह के टेस्ट, ऑपरेशन थिरेटर व रोग विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे। वर्तमान में भोरंज अस्पताल में महज 20 बिस्तरों का ही प्रावधान है और 33 पंचायतों के लोग इसी अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आश्रित हैं।अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 400 के करीब है। नए भवन का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नए भवन के लिए सभी सुविधाओं से लैस 10 बिस्तर विभाग के पास पहुंच चुके हैं, उनको प्रथम तल में रखा गया है। वहीं, स्वास्थ्य खंड अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि भवन का कार्य 85 फीसदी पूरा हो गया है। प्रथम तल का कार्य भी पूरा हो चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता