भोरंज में मनाई गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 646वीं जयंती - Him View

भोरंज में मनाई गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 646वीं जयंती 




Him View 

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 646वीं जयंती आज गाँव भोरंज में बड़ी धूमधाम से मनाई गयी. गांव वासियों ने एकसाथ मिलकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी दुआरा किया गये महान कार्यों पर प्रकाश डाला गया और उनकी महिमा का गुणगान किया गया. इस अवसर पर रविदास के निर्माणाधीन मंदिर के पास झंडा चढ़ाया गया और उनके चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन करने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में गाँव के युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बजुर्गों ने भाग लिया. इस अवसर पर श्री विजय कुमार भाटिया, रिटायर्ड फोरमैन पॉलिटेक्निक, डा. किशोर चंद आज़ाद, रिटायर्ड कृषि उप निदेशक, श्री जगदीश चंद, रिटायर्ड कानूनगो, श्री रवि कुमार पत्रकार, श्री मरचु राम, श्री बोहरू राम, श्री रणजीत सिंह रिटायर्ड एक्स सेर्विसमैन, श्री हेम राज, श्री कमलेश कुमार, श्री मदन लाल, श्री गुरनाम सिंह, श्री सोहन लाल, श्री नीरज कुमार, श्री मिथुन कुमार, श्री राहुल कुमार, श्री अक्षित कुमार, श्री विक्रांत भास्कर, श्री शुभम कुमार, श्री शानू, श्री अंशु के अलावा बड़ी संख्या में महिलायें व बच्चे उपस्थित थे.

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता