डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के दो छात्र SPOT 100 के लिए क्वालीफाई - Him View
डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के दो छात्र SPOT 100 के लिए क्वालीफाई ।
Him View
डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के दो छात्र विक्रम साराभाई साईंस फाँऊडेशन के SPOT 100 के लिए क्वालीफाई हुए हैं। जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक अनिल ठाकुर ने बताया कि जनवरी 27 से 30 तक विक्रम साराभाई साईंस फाँऊडेशन द्वारा SPOT ( Science Promotion Orient Test) के Prelim Test का आयोजन आन- लाईन माध्यम से किया गया था, जिसमें सम्पूर्ण भारत से करीब डेढ़ लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 4500 छात्रों ने इसे क्वालीफाई किया है। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि हमारे स्कूल से भी दस बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से दो बच्चे क्षितिजा रावत 9th कक्षा SPOT Senior तथा अध्याँश राज चढ्ढा 4th कक्षा SOPT Basic, मेन परीक्षा SPOT 100 के लिए क्वालीफाई हुए हैं। स्कूल प्रबंधक अनिल ठाकुर तथा प्रधानाचार्या श्रीमती शीतला शर्मा ने चयनित छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

Comments
Post a Comment