मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों को दिया अंतिम रूप - Him View


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

Him View 

हमीरपुर 03 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों की ओर से दिन भर तैयारियां जोरों पर रहीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, स्थानीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

    उपायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद उन्होंने गांधी चौक पर प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण भी किया और सभी प्रबंधों का जायजा लिया।

    प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे एनआईटी के हैलीपैड पर उतरेंगे और लगभग 12 बजे




हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित की जाने वाली विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद वह सर्किट हाउस में आम लोगों से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।

    रविवार 5 फरवरी को मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले अमरोह में नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेशद्वार पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनका भव्य स्वागत करेंगे। अमरोह के बाद जोल सप्पड़, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी, लाहड़ कोटलू और जलाड़ी में भी लोग तोरणद्वार लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। दोपहर को मुख्यमंत्री जलाड़ी या नादौन के खरीड़ी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन शाम को मुख्यमंत्री नादौन के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे। 6 फरवरी को भी मुख्यमंत्री नादौन के विश्राम गृह में लोगों से रूबरू होंगे।

      उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथी सिंह, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रवक्ता नरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, विवेक कटोच, भारत भूषण, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता