बलोखर स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - Him View
बलोखर स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Him View
राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोखर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महान विज्ञानी डॉ सी वी रमन को नमन किया गया।स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान किरण देवी व विज्ञान अध्यापक राजेश गौतम ने बच्चों को विज्ञान द्वारा दी गई उपलब्धियों के बारे में बताया। सभी बच्चों ने पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। समिति सदस्यों ने बच्चों को मोमेंटो प्रदान किए। इस मौके पर समिति सदस्यों व अध्यापकों में रवि दत्त, सुनील कुमार, रवि कुमार ,कंचन धीमान ,अंकिता कुमारी , अनु देवी, सर्वो देवी आदि उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment