विरेंद्र चौहान को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग - राजेश गौतम( जिला महासचिव ) - Him View

 विरेंद्र चौहान को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग - राजेश गौतम( जिला महासचिव )


Him View 10 July 2021

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला हमीरपुर के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से प्रदेशाध्यक्ष को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ,महासचिव राजेश गौतम, वित्त सचिव हेमलाल, महिला विंग अध्यक्षा पवन बाला, राजकीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलराज, एनपीएस विंग उपाध्यक्ष हाकम चंद, संयुक्त सचिव अजय कुमार, प्रदेश सह सचिव रिपन परमार एवं समस्त खंडों के प्रधान लुद्दर दत्त, किरण कुमार, पंकज शर्मा, रितेश शर्मा एवं समस्त जिला कार्यकारिणी ने संयुक्त बयान में कहा है कि विरेंद्र चौहान ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड से 10वीं व 12वीं परीक्षाओं के परिणाम के लिए दर्शाए गए मापदंडों पर पुनर्विचार करने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग से कुछ आपत्तियां जाहिर की थी। कोरोना काल में व्यक्तिगत रूप से आपतियों से संबंधित ज्ञापन सौंपना संभव नहीं था। 



एक पंजीकृत शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष को शिक्षक एवं छात्र हित के लिए अपनी बात जाहिर करना लोकतांत्रिक अधिकार है।इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करना संगठन के मौलिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला हमीरपुर इकाई उच्च शिक्षा निदेशक से आग्रह करती है इस प्रकार के कारण बताओ नोटिस को वापस लिया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता