प्राथमिक उपचार केंद्र जख्योल में लिए गए कोरोना के सैंपल। युवक मण्डल जख्योल ने किया सहयोग - Him View
विकास खण्ड भोरंज के प्राथमिक उपचार केंद्र जख्योल में 25 लोगों के कोरोना सेंपल लिए गए।
Him View 10 July 2021
पीएच सी जख्योल की सी एच ओ शैलजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही से जिला कोरोना की तीसरी लहर की तरफ जा सकता है। लोग सामाजिक दूरी , मास्क और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। स्कूल और अन्य संस्थान खुल चुके है और वहां भी पहले की तरह कार्य हो रहा हैं। यहा कोविड -19, के उपाय सख्ती से लागू करने की जरूरत है। ज़िला हमीरपुर ने कोविड सैंपलिंग में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी कारण लोग सुरक्षित भी है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नियमित तौर पर अपना सेंपल करवाते रहे। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने केन्द्र स्थापित किए हैं। यह कार्य फीमेल हेल्थ वर्कर पुष्पा देवी, आशा वर्कर विमला देवी, अनीता व अग्नि स्टार युवक मंडल जख्योल के सदस्य दीपू शर्मा , मिंकू धीमान, साहिल शर्मा और विजय शर्मा के सहयोग से पूरा किया गया।


Comments
Post a Comment