सैंपलिंग में भोरंज प्रदेश भर में अब्बल - Him View

 सैंपलिंग में भोरंज प्रदेश भर में अब्बल



Him View 7 July 2021 Report - Dinesh Sandhu

कोविड -19 को लेकर उपमंडल भोरंज मे स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और क्षेत्र की जनता की जागरूकता के चलते उपमंडल भोरंज में एक दिन में सबसे ज्यादा 1429 टेस्ट किये जिसमे से 1417 रैट और 12 आर टी पी सी आर टेस्ट हुए जिसमे भोरंज में आज एक रिपोर्ट ही पोजटिव आई। गौर रहे कि पिछले हप्ते ही भोरंज उपमंडल में प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 1093 टेस्ट हुए थे लेकिन आज भोरंज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदेश भर में सबसे ज्यादा टेस्ट किये। काबिले गौर है कि हमीरपुर जिला प्रदेश भर में वेक्सिनेशन व टेस्टिंग के मामले में प्रदेश भर में अब्बल है ये रिपोर्ट जारी हो चुकी है जिसमे भोरंज उपमंडल के सवास्थ्य कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। कर्मचारियों के अथक प्रयासों के चलते ही ये संभब हुआ है। 



स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों भोरंज, जाहू, जखयोल, ताल, चमबोह, लुद्दर महादेव, बलोखर, इत्यादि समूचे उपमंडल में लगभग 15 स्थानों पर लोगों के सैंपल लिए जिसमे स्टाफ व डॉक्टर की टीम सुनील चौहान,मुख्तयार सिंह, सुनील शर्मा अनिता देवी, भावना, सपना, करण, सचिन, वीरेंद्र,  मनोहर लाल, सुमनलता दया राम ,हरवंश,राज कुमार,दीप राज इत्यादि अधिकारियों की टीम बधाई की पात्र है। इस सन्दर्भ में बी एम ओ भोरंज ललित कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भोरंज उपमंडल एक दिन की टेस्टिंग में प्रथम है और जिला हमीरपुर प्रदेश भर में टीकाकरण व टैस्टिंग में प्रथम स्थान पर है इसके लिए समस्त सवास्थ्य टीम बधाई की पात्र है उन्होने बताया कि भोरंज में एक दिन में 1429 टेस्ट अलग अलग जगह में किये गए। जिसमे एक व्यक्ति ही पोजटिव आया। इस से ये प्रतीत होता है कि सेकंड वेव समाप्त हो रही है लेकिन लोगों को और अधिक जागरूक रहने की जरूरत है जिसके लिए मास्क, सेनेटाइजर , बार बार हाथ धोना इत्यादि कार्य बहुत जरुरी है ताकि तीसरी वेव से बच सकें

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता