प्रैस क्लब भवन के निर्माण को विधायक ने दी हरी झंडी - Him View

 प्रैस क्लब भवन के निर्माण को विधायक ने दी हरी झंडी 


एस डी एम भोरंज को शीघ्र भूमि संबंधी औपचारिकताएं 

पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी


विधायक कमलेश कुमारी के आश्वासन पर प्रैस क्लब भोरंज ने विधायक का जताया आभार



Him View 23 July 2021

चूंकि भाजपा विधायक कमलेश कुमारी के कार्यकाल में जहां भोरंज विधानसभा क्षेत्र की जनता को मात्र तीन वर्षों में अनेकों सौगातें मिल चुकी हों लेकिन पिछले लंबे अरसे के बाद अब भोरंज के पत्रकारों के लिए प्रैस क्लब भवन निर्माण भी भोरंज के पत्रकारों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है अब भोरंज के पत्रकार अपने भवन में बैठकर मीडिया संबंधी कार्य पूरा कर सकेंगे और खास बात यह भी है कि भोरंज में प्रैस क्लब भवन का निर्माण आगामी विस चुनावों से पहले पूरा होने वाला है जिस कारण भोरंज के पत्रकारों में खुशी की लहर है!

कविलेगोर है गत दिवस प्रैस क्लब भोरंज के अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक कमलेश कुमारी से मिला ब भोरंज में प्रैस क्लब भवन को बजट स्वीकृत करने बारे अपनी मांग रखी जिस पर विधायक कमलेश कुमारी ने ट्वारित कार्यवाही अमल में लाते हुए एस डी एम् भोरंज को शीघ्र प्रेस क्लब भोरंज के भवन निर्माण ब भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर एक फाइल रिपोर्ट सौंपने बारे निर्देश जारी कर दिए गए हैं जिससे अब भोरंज में प्रैस क्लब भवन बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है 

विधायक के आश्वाशन के बाद उपाध्यक्ष सुनील शर्मा , सचिव राकेश राज मुख्य सलाहकार विजय ठाकुर सह सचिव सतीश शर्मा , कोषाध्यक्ष अनिल कुमार , सदस्य राजेश शर्मा , यशवंत कुमार, नीरज कुमार ने विधायक का आभार व्यक्त किया है !





प्रैस क्लब भोरंज के निर्माण हेतु उन्हें एक फाइल प्राप्त हुई है अत: तहसीलदार भोरंज को प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए बस्सी में भूमि का चयन कर रिपोर्ट शीघ्र जमा करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं 

राकेश शर्मा एस डी एम् भोरंज


आज ही भोरंज प्रैस क्लब पदाधिकारियों ने मुझे इस बारे अवगत करवाया है ब ब एक मांग पत्र सौंपा है 

प्राथमिकता के आधार पर भोरंज में प्रैस क्लब पदाधिकारियों ब अन्य मीडिया कर्मियों के लिए एक मॉडल प्रैस क्लब भवन का निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकता होगी अत: सीघ्र से अति सीघ्र भोरंज में प्रैस क्लब भवन बनकर त्यार हो इसके लिए उन्होंने संबंधित प्रशाशन को निर्देश जारी कर दिए हैं अत भूमि संबंधी औपचारिकताओं के बाद जैसे भी संभव होगा मैं भवन के लिए बजट मुहैया करवाउंगी !



फोटो समाचार : भोरंज में प्रैस क्लब भवन निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाने बारे एक मांग पत्र विधायक कमलेश कुमारी को सौंपते हुए प्रैस क्लब भोरंज के प्रधान रवि कुमार ब कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चित्र में

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता