14 को बिझड़ में लगेगा रक्तदान शिविर - Him View
शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर के नाम पर बाबा बालकनाथ नि: स्वार्थ सेवा सोसायटी के सौजन्य से 14 को बिझड़ में लगेगा रक्तदान शिविर।
Him View 10 July 2021
संस्था के सदस्य पर्व ने बताया कि पिछले वर्ष गलवान घाटी में हुई चीनी भारतीय सैनिकों के बिच मुठभेड़ में देश के 20 सैनिकों ने शहादत प्राप्त की थी । जिसमें हमीरपुर जिला के 21 बर्षीय लाल अंकुश ठाकुर ने भी शहादत प्राप्त की थी उनकी शहादत के बलिदान को याद करते हुए एक बार पुनः बिझड़ कुंआ चौक के पास मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन हमारी संस्था बाबा बालकनाथ नि: स्वार्थ सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित किया जायेगा।
इस रक्तदान शिविर में शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर के पिता जी व संस्था के प्रधान राजन शर्मा भी मौजूद रहेंगे।उन्होंने बिझड़ क्षेत्र के आस पास के लोगों से यह अपील की है , कि इस रक्तदान शिविर में अवश्य आएं और रक्तदान कर शहीद भाई अंकुश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करें।कृप्या कैंप में आने से पहले अपनी रजिस्ट्रेशन Cont.wtsap 82195 94983 पर करवा लें ।


Comments
Post a Comment