बैंक में चल रही योजनाओं की दी जानकारी - Him View
बैंक में चल रही योजनाओं की दी जानकारी
Him View 14 July 2021
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोरंज के सौजन्य से एक दिवसीय शिविर का आयोजन शाखा प्रबंधक अजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को अजय कुमार ने बैंक में चल रही योजनाओं जिसमे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना जो 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के लोगो का होता है और इसमें दुर्घटना या सामान्य मृतयु होती है तो 2 लाख रुपये वारिश को मिलते है।
वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जिसमे 18 से 60 वर्ष की आयु के लोगो का बीमा किया जाता है इसमे सालाना 12 रुपये जमा करवाने होते है इसमे केवल दुर्घटना होने पर ही वारिस को 2 लाख रुपये बीमा राशि मिलती है। वही उन्होंने अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लिए है । जिसमे 1000 से 5000 तक कि पेंशन का प्रबंधान है। इस मौके पर अस्वनी कुमार, मिलाप चंद, बत्तन सिंह, प्रवीण बीबी, कमला देवी, सविता देवी, मीरा देवी, राजिंदर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment