आज ब्लॉक कांग्रेस भोरंज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की अस्थी कलश यात्रा निकाली गई। Him View


आज ब्लॉक कांग्रेस भोरंज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की अस्थी कलश यात्रा निकाली गई। 

Him View 16 July 2021

सर्वप्रथम अस्थिकलश को दर्शनार्थ हेतु भोरंज विश्राम गृह में रखा तथा शोक सभा का आयोजन किया गया। पराक्रम प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत अस्थि कलश को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनता के दर्शनार्थ हेतु रखा गया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसी कड़ी में भोरंज से जाहू तक कलश यात्रा निकाल कर जगह जगह जनता के दर्शनार्थ एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए रखा गया। भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बनियाल ने बताया कि अस्थि विसर्जन कल जाहू त्रिवेणी संगम में किया जाएगा। जिसमें पूरे विधि-विधान अनुसार अस्थियों को त्रिवेणी संगम में प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधिवत रूप से पंडित को बुलाया गया है जो के मंत्रोच्चारण एवं रीति रिवाज के अनुसार अस्थि प्रवाह करेंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी के लिए हम सब की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि भोरंज में चप्पे-चप्पे पर हुए विकास कार्यों से वीरभद्र सिंह जी का नाम जुड़ा हुआ है।



भोरंज विश्राम गृह में आयोजित शोक सभा में उपस्थित नेताओं में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय वनियाल, प्रदेश कांग्रेश सदस्य एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, रमेश डोगरा, प्रमिला देवी,प्रदेश सचिव बलविंदर सिंह बबलू,रोशन लाल शर्मा, किशोरी लाल शर्मा,नरेश ठाकुर,धर्म सिंह ठाकुर,कैप्टन किशनचंद, राजकुमार,राकेश गोल्डी, रामचंद्र पठानिया,राजकुमारी,अंकुश सैनी,प्रवेश ठाकुर,राजीव राणा, संगीता शर्मा,गरीबदास,प्रकाश चौधरी,राजीव लाल मैहर, सरबा राम,महेंद्र सिंह,पवन कुमार, रतन चंद, श्यामलाल भाटिया, त्रिलोक ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विजय सिंह बनियाल 

अध्यक्ष

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता