जाहू की पेयजल समस्या के बारे में विधायक कमलेश कुमारी ने कही बड़ी बात - Him View
जाहू की पेयजल समस्या का करेंगे स्थायी समाधान : कमलेश कुमारी
Him View
हमीरपुर 14 जुलाई। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा है कि जाहू क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जाहू में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए नई पेयजल योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जाहू में जो पेयजल योजना अभी चल रही है उससे पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। इसी को मध्य नजर रखते हुए जाहू वासियों को प्राथमिकता के आधार पर नई पेयजल योजना से शीघ्र पानी दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पाइपलाइन बिछाने में सहयोग करें ताकि सीमित समय के अंदर इस नई परियोजना का पानी उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि पानी की कमी को दूर करना उनकी प्राथमिकता रही है। विधायक बनते ही उन्होंने इस दिशा में प्रयास आरंभ कर दिए थे। आज पूरे भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 15 पेयजल योजनाओं के कार्य जारी हैं। कमलेश कुमारी ने बताया कि 46 करोड़ की लागत से लगवालती बमसन परियोजना और 12 करोड़ की लागत से मालियां सधरियान परियोजना का कार्य जोरों पर चला है। इनके अलावा कई अन्य छोटी स्कीमें भी बनाई जा रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री चमन ठाकुर, ग्राम केंद्र अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य गौरीसागर, किसान मोर्चा महामंत्री रमेश शर्मा, बीडीसी सदस्य प्रेमलाल, ग्राम केंद्र महामंत्री अजय चंदेल, बूथ अध्यक्ष बलदेव, जगदीश, शेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे|

Thanks Kheerganga Trek
ReplyDelete