विकास खण्ड भोरंज के प्राथमिक उपचार केंद्र धीरवी में लगाया वैक्सीनेशन कैम्प - Him View
विकास खण्ड भोरंज के प्राथमिक उपचार केंद्र धीरवी में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।
Him View 12 July 2021
जिसमें 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों ने टीकाकरण में भाग लिया। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण करवाया।इस आयोजन में डॉक्टर भावना , फीमेल हेल्थ वर्कर पुष्पा देवी, आशा वर्कर अंजना देवी, सुदर्शना , सुनीता और अग्नि स्टार युवक मंडल जख्योल के सदस्य दीपू शर्मा, सौरभ शर्मा, साहिल इत्यादि मौजूद रहे।
इसके साथ ही प्राथमिक उपचार केंद्र धीरवीं में 100 के लगभग लोगों के कोरोना सैंपल भी लिए गए। पी एच सी धीरवीं की सी एच ओ अरूणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही से ज़िला कोरोना की तीसरी लहर की तरफ जा सकता है। लोग सामाजिक दूरी, मास्क और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नियमित तौर पर अपना सैंपल करवाते रहे।


Comments
Post a Comment