भुक्कड़ स्कूल स्टाफ ने प्रधानाचार्य देशराज कमल की 29वीं शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई
भुक्कड़ स्कूल स्टाफ ने प्रधानाचार्य देशराज कमल की 29वीं शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई
स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
जाहू, 16 फरवरी :
उपमंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दे रही है। स्कूल में बच्चों के सामूहिक जन्मोत्सव, विशेषकर बालिकाओं के जन्मोत्सव तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यालय की अलग पहचान बन रही है।
सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य देशराज कमल की 29वीं विवाह वर्षगांठ विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूल पहुंचने पर वरिष्ठ प्रवक्ता मणीराम शर्मा के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों ने प्रधानाचार्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देशराज कमल ने समस्त विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शिक्षण संस्थानों में पारिवारिक वातावरण हो तो विद्यालय प्रमुख शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में अधिक सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैवाहिक जीवन व्यक्ति के लिए आजीवन यादगार होता है, लेकिन समय के साथ पारिवारिक जीवन में कई परिवर्तन आए हैं, जिससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।उन्होंने कहा कि वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए पति-पत्नी के बीच वैचारिक सामंजस्य होना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रवक्ता मणीराम शर्मा, मनोज कुमार, पवन रांगड़ा, चमन लाल, विनोद कुमार, सुनील दत्त, नीतू वर्मा, त्रिलोक चंद डोगरा, बलवीर सिंह, राकेश कुमार, सीमा कुमारी, पिंकी देवी, अर्चना, प्रियंका, केंद्र मुख्य शिक्षिका बबीता ठाकुर, जेबीटी अध्यापिका वंदना शर्मा, चेतना सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में प्रधानाचार्य देशराज कमल को 29वीं विवाह वर्षगांठ पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए शिक्षकगण।

Comments
Post a Comment