AI समिट के हुड़दंगियों का बचाव शर्मनाक: कमलेश कुमारी
AI समिट के हुड़दंगियों का बचाव शर्मनाक: कमलेश कुमारी
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
कमलेश कुमारी ने जारी बयान में कहा कि जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत 'AI समिट' जैसे आयोजनों से विश्व पटल पर अपनी धाक जमा रहा है, वहीं हिमाचल के कुछ अराजक तत्वों ने दिल्ली में हुड़दंग मचाकर देश और प्रदेश का सिर नीचा कर दिया है। उन्होंने सवाल किया कि— "यदि ये प्रदर्शनकारी सही थे, तो वे आज बिलों में क्यों छिपे हैं? अपराधी अगर बेगुनाह हैं तो सामने आकर जांच का सामना क्यों नहीं करते?"
भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा एवं भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान हुए हुड़दंग और 'नंगा नाच' पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इस घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार और कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए इसे देश की छवि पर एक गहरा धब्बा बताया है।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में हिमाचल सरकार और यहाँ की पुलिस ने सहयोग करने के बजाय रोड़े अटकाए। उन्होंने कहा सुक्खू सरकार हिमाचल को पश्चिम बंगाल की राह पर ले जा रही है, जहाँ अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता है और केंद्रीय एजेंसियों को रोका जाता है।
हिमाचल पुलिस को दिल्ली पुलिस का सहयोग करना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि खाकी का इस्तेमाल अपराधियों को बचाने की ढाल के रूप में किया गया।
मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाले हैं। एक संवैधानिक पद पर बैठकर उपद्रवियों का बचाव करना शपथ का उल्लंघन है।
कमलेश कुमारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार होती, तो अब तक ऐसे उपद्रवियों को घसीट कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया होता। भाजपा न तो अराजकता बर्दाश्त करती है और न ही अपराधियों को पालती है।
उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरी दुनिया में भारत और विशेषकर हिमाचल की जो छवि खराब हुई है, उसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर कांग्रेस सरकार है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई हो।
दिल्ली पुलिस की जांच में बाधा डालने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
सरकार स्पष्ट करे कि वह 'देवभूमि' की संस्कृति के साथ है या 'नंगा नाच' करने वाले अपराधियों के साथ।
"देवभूमि की मर्यादा को तार-तार करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।"

Comments
Post a Comment