करियर प्वॉइंट विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय 9वां वार्षिक खेल महोत्सव शुरू
करियर प्वॉइंट विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय 9वां वार्षिक खेल महोत्सव शुरू
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
करियर प्वॉइंट विश्वविद्यालय हमीरपुर में पांच दिवसीय 'वा वार्षिक खेल महोत्सव' उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शुरू हुआ। उद्घाटन अवसर पर कि केट, कबड्डी और शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सौरभ कुमार ने मुख्यअतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ खेल, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि भारतीय महिला कबड्डी टीम की उप-कप्तान व एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता पुष्पा राणा ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि भावना
ठाकुर ने सफलता के लिए लगन और सकारात्मक सोच को जरूरी बताया, वहीं बास्केटबॉल खिलाड़ी जितेंद्र मोर ने खेलों को जीवन में लक्ष्य प्राप्ति का माध्यम बताया। कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के समय विकास के लिए खेल गतिविधियों को विशेष महत्व देता है। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार गुलशन संधू, डीन अकादमिक डॉ. कुलदीप कुमार, स्पोर्ट्स ऑफिसर के. एस. ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment