भोरंज के डॉ. रिंकू कुमार का ICSSR के प्रतिष्ठित 'पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप' के लिए चयन

 भोरंज के डॉ. रिंकू कुमार का ICSSR के प्रतिष्ठित 'पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप' के लिए चयन


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

हमीरपुर/भोरंज: भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत डॉ. रिंकू कुमार का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप' के लिए हुआ है। डॉ. रिंकू कुमार अपना यह उच्च स्तरीय शोध कार्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के प्रोफेसर नितिन व्यास के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण करेंगे। उनके शोध का मुख्य विषय "हिमाचल प्रदेश में योग पर्यटन को प्रोत्साहन" है। डॉ. रिंकू अपने इस शोध के माध्यम से देवभूमि हिमाचल में योग और पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करेंगे और अपनी विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को सौंपेंगे। भोरंज के गाँव पलपल से संबंध रखने वाले डॉ. रिंकू कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके दादी अम्मा श्रीमती सावित्री देवी पिता श्री उत्तम चंद और माता श्रीमती प्रोमिला देवी के संस्कारों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला, नगरोटा गज़िया से हुई, जबकि सेकेंडरी शिक्षा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भरेड़ी से प्राप्त की।

इन्होंने बी.पी.ई. (शारीरिक शिक्षा स्नातक): नागपुर विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला से योग विषय में M.A., M.Phil. और Ph.D. की उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा इन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टडीज और केशव बलिराम हेडगेवार स्टडीज में भी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्राप्त किया है।

एक उत्कृष्ट शिक्षाविद होने के साथ-साथ डॉ. रिंकू कुमार एक समर्पित समाजसेवी भी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता के रूप में छात्र राजनीति और समाज सेवा की शुरुआत करने वाले डॉ. रिंकू का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ गहरा जुड़ाव है। उनके व्यक्तित्व में समाज सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी है और वे सदैव जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के प्रबंधन और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता