मार्कंडा क्लब ने 3–0 से शानदार जीत दर्ज कर जीता खेल महाकुंभ 2026

 मार्कंडा क्लब ने 3–0 से शानदार जीत दर्ज कर जीता खेल महाकुंभ 2026


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

आज युवा कला मंडल भयाड़ द्वारा आयोजित युवा खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत वॉलीबॉल मैच का फाइनल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह मुकाबला महल क्लब बनाम मार्कंडा क्लब के बीच खेला गया, जिसमें मार्कंडा क्लब ने 3–0 से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी एवं ₹4100 नकद पुरस्कार अपने नाम किया।

वहीं महल क्लब उपविजेता रहा और उसने रनर-अप ट्रॉफी एवं ₹2100 नकद पुरस्कार प्राप्त किया।

यह आयोजन युवा कला मंडल भयाड़ के युवा खेल मैदान में आयोजित दूसरा खेल महाकुंभ था, जिसमें लगभग 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

आपको बता दें कि इस आयोजन में क्षेत्र के 20 से अधिक व्यवसायी साथियों एवं समाजसेवियों ने अपना सहयोग प्रदान किया, साथ ही उनके व्यवसायों को भी उचित पहचान मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त कैप्टन सुभाष शर्मा जी उपस्थित रहे।युवा कला मंडल भयाड़ इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी साथियों, दानदाताओं, खिलाड़ियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता