विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजटः पूजा सल्होत्रा

 *विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजटः पूजा सल्होत्रा 


*महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने वाला है केंद्रीय बजट 2026*


Him View 

भाजपा महिला मोर्चा सोलन जिला की कार्यालय सचिव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2024-25 को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का मजबूत आधार स्तंभ और सर्वस्पर्शी बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का लगातार 13 वाँ और महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट बताते हुए इसे अमृत काल का वह अमृत कलश करार दिया जो अर्थ से सामर्थ्य और अंत्योदय से अभ्युदय की ओर ले जाने वाला है।


पूजा सलहोत्रा ने जारी बयान में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भारत को निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रखते हुए विकसित भारत संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-2027 विकसित भारत व युवा आकांक्षाओं को सिद्ध करने वाला बजट है।

 वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा अभिनंदनीय है। आर्थिक संप्रभुता और विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति, संसाधनों का समान वितरण के तीन कर्तव्य रोजगार, विकास और सामाजिक सुरक्षा पर मोदी सरकार की प्रतिबद्धिता को परिलक्षित करते हैं। 

पूजा सलहोत्रा ने कहा की यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला को और सुदृढ़ करने वाला है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद समूहों के सशक्तिकरण की दिशा के अत्यंत प्रभावी होगा।

पूजा ने कहा कि बजट में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा में निवेश जैसे प्रावधान महिलाओं के लिए नई संभावनाएं खोलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व देखभाल और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने महिलाओं की जीवन गुणवत्ता सुधारने का स्पष्ट संदेश दिया है।


पूजा ने विश्वास जताया कि यह बजट महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के साथ-साथ विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोज़गार, स्टार्ट-अप्स और डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। 


पूजा सलहोत्रा ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक दृष्टि से भी विशेष है क्योंकि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य स्पष्ट किए हैं—पहला आर्थिक ग्रोथ को गति देना और निवेश, उद्योग व रोजगार को मजबूत करना; दूसरा जनता की उम्मीदों को पूरा करते हुए सामान्य नागरिकों को अधिक अवसर व सुविधाएं देना; और तीसरा सबका साथ, सबका विकास के माध्यम से विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना।

पूजा salhotra

ने कहा कि बजट 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, विकसित हिमाचल और समृद्ध राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम है। यह बजट प्रदेश के पर्यटन, फार्मा, आयुष, पर्वतीय अवसंरचना, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता