कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला में संभाला कार्यभार
कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला में संभाला कार्यभार
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
हमीरपुर 04 फरवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को शिमला स्थित बोर्ड के मुख्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया की इस पद पर नियुक्ति की अधिसूचना बीते दिन जारी की गई थी।
बुधवार को मुख्यालय में पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया तथा उन्हें बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों एवं भावी योजनाओं से अवगत करवाया।
कुलदीप सिंह पठानिया कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नया कार्यभार संभालने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया वीरवार को अपने गृह क्षेत्र में पहुंचेंगे।

Comments
Post a Comment