भोरंज मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोरंज मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

 आज भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर विजय अग्निहोत्री जी पूर्व विधायक नादौन,जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,जिला महामंत्री अजय रिंटू,पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान, पूर्व विधायक श्रीमती कमलेश कुमारी पूर्व एपीएमसी के चेयरमेन अजय शर्मा, दोनों मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, अभयबीर लवली, मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर व दोनों मंडलों के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे , विजय अग्निहोत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के ऊपर विस्तार से बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एक ही सोच थी के पक्ति मै बैठे अंतिम व्यक्ति तक कैसे लाभ पहुंचे उनका मानना था के स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधाराशिला होनी चाहिए जिसमें सभी सद्भाव,सांस्कृतिक,और अनुशासन का समावेश हो इन्होंने सन 1937 मै राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन की इसके बाद 29दिसंबर 1967 को जनसंघ के अध्यक्ष बने और कांग्रेस के विकल्प के रूप में अपनी अच्छी पहचान बनाई उन्होंने महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के मजबूत जीवंत और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए उनका मानना था के स्वदेशी वस्तुओं और प्राकृतिक खेती का अधिक से अधिक उपयोग हो ताकि भारत आत्मनिर्भर बने। इन्हीं आदर्शों के ऊपर आज भारतीय जनता पार्टी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य लेकर चले हुए है और आज भारत दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत पुनः सोने की चिड़िया बनेगा अग्निहोत्री जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आज कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों के बारे भी विस्तृत चर्चा की

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता