हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सुलगवान शाखा ने लगाया जाड गांव में वित्तीय जागरूकता शिविर।
बैंक से जुड़ी योजनाओं के साथ एम- स्वास्थ्य ई क्लिनिक योजना का लाभ लें उपभोक्ताः अशोक भारद्वाज।
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सुलगवान शाखा ने लगाया जाड गांव में वित्तीय जागरूकता शिविर।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सुलगवान की ओर से शुक्रवार को कड़ोहता पंचायत के जाड़ गांव में वित्तीय साक्षरता विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को बैंक के जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करके लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
बैंक शाखा मैनेजर अशोक भारद्वाज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल ग्रामीण बैंक उपभोक्तओं को अनेकों कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहा है। इस दौरान कृषि कार्ड, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पैंशन योजना, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं व अन्य समाजिक सुरक्षा योजानाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बैंक में उपभोक्तओं के स्वास्थ्य के लिए 365 रूपए की प्रीमियम के साथ एम- स्वास्थ्य ई क्लिनिक की सुविधा उपभोक्तओं को दी जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग एमबीबीएस चिकित्सकों के साथ वीडियो परामर्श की सुविधा ले सकते है। ई- क्लिनिकों में प्रमुख वाइटल टेस्ट और सस्ती सुविधाएं सुलगवान शाखा के उपभोक्ताओं को भी दी जा रही है। इसलिए इस योजना से अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना पंजीकरण करके लाभ लें। इस अवसर पर एक दर्जन लोगों के खाते भी खोले गए। कार्यक्रम में कड़ोहता पंचायत के पूर्व उप प्रधान एवं समाज सेवी विरेंद्र डोगरा, बूथ अध्यक्ष देशराज शर्मा, स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष अमृति देवी, शक्ति चंद शर्मा व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment