कर्नल पद से 40 बाद सेवानिवृत्त हुए राकेश कुमार ठाकुर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
कर्नल पद से 40 बाद सेवानिवृत्त हुए राकेश कुमार ठाकुर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज उपमंडल के सुंगरवाड़ गांव के कर्नल राकेश कुमार ठाकुर 40 वर्ष सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए है गांव में पंहुचने पर उनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया है। उन्होंने ग्याहरवीं कक्षा भोरंज स्कूल से पास की थी वे आगे की पढाई करना चाहते थे लेकिन उस समय उनके घर की स्थिति ठीक नहीं थी उनकी माँ विमार चल रही थी जिससे उनके पिता उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाने असमर्थ थे। परंतु इनके इरादे कुछ बनने के थे। परिस्थितियों को देखते हुए सेना में जबान के तौर पर शामिल हुए और अपनी ट्रेनिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखी। इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि आर्मी जॉब की परिस्थितियाँ कठिन होती हैं। इन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ अफसर बनने के परीक्षा पास कर आर्मी ऑफिसर बने।
आर्मी अफसर बनने के बाद इनके ऊपर काफी जिम्मेदारियाँ बढ़ गई परंतु इन्होंने अपनी देश के प्रति वफादारी, ईमानदारी तथा लग्न के साथ काम किया तथा अपनी जिम्मेदारियों को बखुबी से निभाया। वे सेना में सलेक्शन ग्रेड कर्नल बने तथा इस रैंक पर रहते हुए काम किया। इन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, तथा सात साल जम्मू काश्मीर में सेवाएं दी।
इनके बेटे ऋषभ ठाकुर सेकेंड जेनरेशन ऑफिसर हैं, तथा इस वक्त इंडियन एयर फोर्स में फ़्लाइट लेफ्टीनेंट पद पर देश की सेवा कर रहे हैं। इनकी बेटी ऋचा ठाकुर कॉरपोरेट सेक्टर में बतौर कंसल्टेंट के पद पर कार्य कर रहे हैं। इनकी धर्मपत्नी स्नेह लता ने दस साल तक आर्मी स्कूल में अध्यापक पद पर कार्य किया है। इस समय हाउस वाइफ हैं। कर्नल राकेश कुमार ठाकुर प्रतिष्ठित आई आई एम बंगलौर के अलुमिनी हैं और इन्हें अभी से कॉरपोरेट सेक्टर से जॉब की ऑफर आना शुरु हो गए हैं। कर्नल राकेश कुमार ठाकुर और इनकी धर्मपत्नी पहले से ही समाजसेवा में जुड़े हुए हैं तथा आगे भी समाज सेवा जारी रखेंगे। इस मौके पर रमेश चंद, रणवीर रांगडा, हेत राम, बलवंत ठाकुर, राजिंदर सिंह, प्रितम चंद, अशोक ठाकुर,विजय ठाकुर, अजय ठाकुर,विक्रम वर्मा, राज कुमार, रोशन लाल, वीर सिंह व प्रकाश चंद ने बधाई दी है।





Comments
Post a Comment