इलेक्शन लिटरेसी क्लब के तहत परोल स्कूल के छात्रों ने रैली निकाल कर समाज को किया जागृत
इलेक्शन लिटरेसी क्लब के तहत परोल स्कूल के छात्रों ने रैली निकाल कर समाज को किया जागृत।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
उपमण्डल भोरंज के तहत इलेक्शन लिटरेसी क्लब के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल के छात्रों द्वारा रैली निकाल कर समाज को जागृत किया गया। रैली का आयोजन मदन चंद इलेक्शन लिटरेसी क्लब अध्यक्ष के सौजन्य से किया गया।
स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य विपिन महिल द्वारा बच्चों को लोकतंत्र में वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि जिन युवाओं ने 18 साल की आयु पार कर ली है
वह अपना वोट अवश्य बनवाएं और जो भी शादी इत्यादि होकर दूसरे स्थान पर गया है वह भी अपना वोट स्थानांतरित करवा लें इसी उपलक्ष्य पर स्थानीय स्कूल के सुपरवाइजर स्वरूप कौंडल ने बूथ नंबर 18,19, 37, 38 और 39 का निरीक्षण किया।





Comments
Post a Comment