102 बर्षीय माता को बेटे ने बैंड बाजे के साथ दी विदाई - Him View
102 बर्षीय माता को बेटे ने बैंड बाजे के साथ दी विदाई
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज उपमंडल की कडोहता पंचायत के तहत नाहलवीं गांव के होशियार सिंह ने 102 बर्षीय अपनी माता प्रेमी देवी की मृत्यु होने पर अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें बैंड बाजे के साथ विदाई दी ।
पूर्व प्रधान कडोहता बीर सिंह रणौत ने बताया कि 102 बर्षीय प्रेमी देवी का आज सुबह निधन हो गया और उनकी ये अंतिम इच्छा थी कि जब भी उनकी मृत्यु होगी तो उन्हें बैंड बाजे के साथ विदा करे और अपनी जमीन में ही संस्कार किया जाए
जिसके चलते उनके बेटे होशियार सिंह व पोतों ने उनकी इच्छा पूरी की। उनकी इस अंतिम यात्रा में पूर्व प्रधान बीर सिंह रणौत,राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, राज कुमार, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रेम प्रकाश, संजीव कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, जय चंद, संसार चंद, किशोर चंद, ने भाग लिया।





Comments
Post a Comment