भोरंज स्कूल प्रशासन ने मॉडल बनाने वाली बेटी गौरी तथा उनकी टीम को किया सम्मानित - Him View

 भोरंज स्कूल प्रशासन ने मॉडल बनाने वाली बेटी गौरी तथा उनकी टीम को किया सम्मानित


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

31वें जिला बाल विज्ञान सम्मेलन में कई स्कूलों ने भाग लिया। इस बाल विज्ञान सम्मेलन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की गौरी द्वारा बनाए गए मॉडल ने बेस्ट 3 में अपनी जगह बनाई। गौरी द्वारा बनाए गए इनोवेटिव मॉडल का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है। ध्यानार्थ है कि गौरी द्वारा बनाया गया



 यह मॉडल खंड स्तर पर भी बाल विज्ञान सम्मेलन में पहले स्थान पर ही था। जिला स्तर के बाल विज्ञान सम्मेलन में जिले के लगभग सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने इनोवेटिव मॉडल प्रस्तुत किए। जिले भर में फर्स्ट थ्री बेस्ट मॉडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज का मॉडल भी चयनित हुआ। 




इस अवसर पर मॉडल बनाने वाले श्री विजय कुमार प्रवक्ता जीव विज्ञान तथा मॉडल टीम की कैप्टन गौरी को भी स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्री पूजा देवी ग्राम पंचायत प्रधान भोरंज ने भी चयनित बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य श्री ओंकार सिंह भाटिया तथा स्कूल स्टाफ ने भी बच्चों को बधाई दी और आशा की कि राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहनीय प्रदर्शन करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता