राजीव राणा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

राजीव राणा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन



हमीरपुर, 10 अगस्त।

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने अपना जन्मदिन आशा किरण संस्थान, कुठेड़ा घुमारवीं के दिव्यांग बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं स्नेहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाकर खुशियों में सहभागी बनाया।


राजीव राणा ने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान, मासूमियत और स्नेह उनके लिए जीवन का सबसे अनमोल तोहफ़ा हैं। उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए आगे आएं, ताकि उन्हें भी एक सम्मानजनक और खुशहाल जीवन मिल सके।


इस मौके पर संस्थान के लगभग 26 बच्चे मौजूद रहे, जिन्होंने गीत गाकर और तालियों से जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मिठाई वितरण भी किया गया और बच्चों के साथ समय बिताकर राजीव राणा ने उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता