मटाहनी में इको क्लब कार्यशाला का आयोजन
मटाहनी में इको क्लब कार्यशाला का आयोजन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला हमीरपुर के 125 सरकारी स्कूलों के इको क्लब प्रभारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे – खाने में पौष्टिक तत्वों का प्रयोग,जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, प्लास्टिक मुक्त अभियान, वृक्षारोपण तथा ई- अपशिष्ट प्रबंधन , ग्रीन स्कूल ऑडिट ,हब्र्स व मेडिसिनल प्लांट्स की जानकारी दी गई।कार्यशाला की शुरुआत में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व प्रधानाचार्य अंजु मल्होत्रा ने कार्यशाला के मुख्यातिथि कमल किशोर भारती उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर का बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । इसके पश्चात विषय विशेषज्ञों मंजरी वी महाजन ,विमला देवी व पुर्णिमा जाम्वाल ने इको क्लब प्रभारियों को पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। उपस्थित क्लब प्रभारियों ने समूह चर्चा, क्विज़ एवं प्रेज़ेंटेशन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल ज्ञानवर्धक होती हैं बल्कि शिक्षकों को व्यवहारिक रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशिक्षित व प्रेरित करती हैं। सभी उपस्थित शिक्षकों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत औषधीय पौधे भी बांटे गए।कार्यशाला में विशेष रूप से विज्ञान संघ जिला प्रधान विकेश कौशल व प्रारंभिक शिक्षा विभाग से कश्मीर सिंह अधीक्षक ग्रेड -1 भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment