भारी बारिश के दौरान भी लगभग आधा किलोमीटर सड़क पार कर बीमार पशु का ईलाज करने पहुंचे पशु-औषिधियोजिक
भारी बारिश के दौरान भी लगभग आधा किलोमीटर सड़क पार कर बीमार पशु का ईलाज करने पहुंचे पशु-औषिधियोजिक।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
पिछले 36-40 घण्टों की निरन्तर भारी बारिश के वावजूद भी विभिन्न विभाग व कर्मी सेवाओं में डटे रहे। ऐसी ही एक कड़ी का हिस्सा बनते हुए पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट को क़रीब आधा किलोमीटर खड्डड लांघ कर भैंस का इलाज़ करने पहुंचना पड़ा। जिला के हमीरपुर मण्डल के पशुऔषधालय धनेड़ में कार्यरत वेटरनरी फार्मासिस्ट आकाश शर्मा का कहना है कि उन्हें फ़ोन कॉल के माध्यम से गाँव ललीण-डुग के पशुपालक बिट्टू कुमार की शिकायत प्राप्त हुई कि उनकी भैंस बीमार है व इसे उपचार की आवश्यकता है। पशुपालक बिट्टू कुमार ने फोन पर यह जानकारी भी फार्मासिस्ट आकाश शर्मा को दी कि गाँव के लिये दो रास्ते हैं जहाँ एक रास्ते से करीब 3 से 4 किलोमीटर पैदल जंगल से होकर रास्ता है जहाँ ऐसे मौसम में पेड़ आदि गिरने व भू-स्खलन आदि का खतरा है व दूसरी तरफ करीब आधा किलोमीटर लम्बी खडड है। पशुपालक से सूचना मिलने पर कि खडड में जल-स्तर अभी नियंत्रित स्थिति में है पर फार्मासिस्ट ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए खडड लांघ कर पशु के उपचार हेतु जाने का फैसला लिया व ऐसी विषम परिस्थिति में पशुपालक के घर पहुंच कर पशु का ईलाज किया। सब परिस्थितियों में सोचने लायक बात यह है कि ऐसे में यदि किसी कर्मी के साथ कोई घटना घट जाती है तो उसके लिये जिम्मेदार कौन होगा।

Comments
Post a Comment