बीपीएल सर्वे के मानकों पर आप का विरोध, कहा – गरीबों के साथ अन्याय है ये प्रक्रिया

बीपीएल सर्वे के मानकों पर आप का विरोध, कहा – गरीबों के साथ अन्याय है ये प्रक्रिया



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश - आम आदमी पार्टी हमीरपुर के जिला सोशल मीडिया इंचार्ज जगत राम ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे बीपीएल सर्वेक्षण और उसके मानकों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ये मानक गरीब जनता के साथ अन्याय और भद्दा मजाक है, जिससे बहुत से गरीब परिवार जो बीपीएल की आवश्यकता है, इस सूची से बाहर हो रहे हैं।

जगत राम ने कहा कि इन मानकों के कारण गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरियों में मिलने वाली छूट, सरकारी स्कूलों में शिक्षा लेने वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं, आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ और शगुन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। यह प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार की गरीब जनता के प्रति गरीब विरोधी सोच को दर्शाती है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन नियमों पर पुनर्विचार करें और गरीब जनता के हित में संशोधन करें। जगत राम ने कहा कि सरकार को गरीब जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन मानकों में तुरंत बदलाव करना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता