भुक्कड़ स्कूल में छात्रों ने श्रमदान करके स्कूल परिसर को बनाया सुंदर।
छात्र स्कूलों में सेवाभाव के गुण सीख कर बने सामाजिक कार्यतकर्ताः देशराज कमल।
भुक्कड़ स्कूल में छात्रों ने श्रमदान करके स्कूल परिसर को बनाया सुंदर।
जमा एक व दो कक्षा के छात्रों ने स्कूल के लैंटर की साफ-सफाई करने में किया श्रमदान
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
उप मंड़ल भोरंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में भले ही राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई नहीं हैं। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन छात्रों में श्रमदान और सामाजिक सरोकार के गुण पैदा करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। बुधवार के प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में एक दिवसीय स्कूल परिसर को सुंदर व आकर्षण बनाने के लिए श्रमदान व सामाजिक सरोकार के गुण पैदा करके लिए कार्य किया गया। इस दौरान छात्रों ने स्कूल परिसर के साथ स्कूल भवन के लैंटर पर बरसात में उगे घास को उखाड़ कर साफ किया और पानी की निकासी को ठीक किया। करीब तीन घंटे तक छात्र -छात्राओं के सराहनीय कार्य करके अन्य छात्रों के लिए मिशाल कायम की। स्कूल प्रधानाचार्य देशराज कमल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में छात्रों में पढ़ाई के साथ- साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भाग लेना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम मंदिरों में सेवा भाव से कार्य करते हैं इसी तरह शिक्षा के मंदिरों अर्थात स्कूलों में भी बच्चों व अध्यापकों को कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग ने बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए अनेकों सुविधाएं दी है। उनकी देखभाल करना व सही उपयोग करना भी हमारी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि छात्र स्कूलो ंमें पढ़ाई के साथ सेवा भाव के गुण भी सीखें और समाज में अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता बन कर उभरें। इससे गांवों में सेवाभाव के गुणों वाला समाज बनेगा। छात्रों के साथ स्कूल के अर्थशास्त्र प्रवक्ता पवन रांगड़ा ने भी कार्य करके बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता मणी राम शर्मा, छात्र सुजल, कृष, पलक, प्रियंका ठाकुर, इशा प्रशाद, अंकित, शगुन शर्मा, अनुराग चौहान, पारस, शुभम, आदित्य कौंड़ल, ज्योति, साक्षी, दीक्षा व साक्षी कुमारी ने सराहनीय कार्य किया

Comments
Post a Comment