भोरंज में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

 भोरंज में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज 13 अगस्त। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इस वर्ष भी कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को मिनी सचिवालय भोरंज में एसडीएम शशिपाल शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति के पक्ष में जन जागरुकता विकसित करने और अपने देश को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान इस वर्ष अपने पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, समुदाय और जन सामान्य को जोड़ते हुए इसे एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। 


-0-

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता